हिसार

खरड़-अलीपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभा ने लगाया रक्तदान शिविर

50 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

हिसार,
वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लोग डाउन के दौरान ब्लड बैंकों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए खरड़-अलीपुर की रविदास चौपाल में डॉ भीमराव अम्बेडकर सभा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता गांव खरड़ के सरपंच सुनील सहरावत,अलीपुर के सरपंच प्रतिनिधि नरेश सहरावत ने संयुक्त रूप से की। सभा के प्रधान बारूराम व सचिव सुभाष भानखड़ ने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन की वजह से ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने के कारण थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्त की कमी का पता चलने के बाद हिसार रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के लिए 80 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन ब्लड बैंक की टीम ने 50 यूनिट ही रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर सभा की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रमोद, टिंकू, नरेंद्र, वीरेंद्र नवीन व प्रवीण के अलावा गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान उजागर करने पर योगेंद्र यादव के खिलाफ की शिकायत

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

हिसार बार एसोसिएशन ने जरूरतमंद अधिवक्ताओं की आर्थिक सहायता के लिए बार कॉऊंसिल से मांगी एक करोड़ की सहायता