हिसार

आदमपुर : मंदिर से हजारों रुपयों के चांदी के गहने चोरी, मामला दर्ज

आदमपुर,
चोर ने आदमपुर में मंदिर को निशाना बनाते हुए चांदी के गहने व नगदी चुरा लिये। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर गांव स्थित दाधी​मति दधिचि मंदिर के पुजारी सोनू जोशी ने बताया है कि 21—22 मई की रात अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नगदी व मां पर चढ़े चांदी के गहने चुरा लिए। चुराई गई सामग्री की कीमत 40 हजार रुपए के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर तफतीश शुरु कर दी है।

Related posts

16 अप्रैल 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

अभी 14 दिन कंटेनमेंट जॉन में ही रहेगी एमसी कॉलोेनी, अर्बन एस्टेट क्षेत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

रिश्वतखोर कंप्यूटर आपरेटर चढ़ा विजिलेंस के हत्थे