हिसार

सिसाय गांव के छोरे की जल्द होगी हरियाणवी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री

दीप कालीरामन के गाने ‘ब्लेडां के निशान’ की शुटिंग पूरी जल्द होगा रीलिज

हिसार,
जिला के गांव सिसाय के दीप कालीरामन जल्द हरियाणवी गाने के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। अमित सैनी द्वारा गाये गये ‘ब्लेडां के निशान’ गाने में दीप कालीरामन मुख्य रोल में नजर आएंगे। इस गाने में उनके साथ हरियाणवी मशहूर कलाकार प्रांजल दहिया मुख्य रोल में नजर आएंगी। दीप कालीरामन ने बताया कि आज हरियाणवी इंडस्ट्री के गाने पूरे देश में सुने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में आकर एक कलाकार के रूप में उन्हें हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने का मौका मिला है और वो इसमें अपना अहम योगदान देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ब्लेडां के निशान’ गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस गाने की रिलीज डेट भी आ जाएगी।

Related posts

मेडिकल कैंप में 140 लोगों ने करवाई हार्ट संबंधी बीमारियों की जांच

जिलाधीश ने ली उपचार व ऑक्सीजन प्रबंधन की कमान संभाल रहे आईएएस व एचसीएस अधिकारियों की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

लाइब्रेरी व कम्प्यूटर सेंटर को सरकार दे राहत, बच्चों को मिले सेंटर में आने की अनुमति