हिसार

सत्यनगर में रेल हादसे में मारे गए मासूमों के परिजनों को सौंपी 80 हजार की राशि

मेयर गौतम सरदाना व पार्षद अनिल जैन ने सौंपी आर्थिक सहायता की राशि

हिसार,
घोड़ा फार्म रोड स्थित सत्य नगर के दो सगे भाइयों के तीन मासूम बच्चों की रेल की चपेट में आने से 12 मई को मौत हो गई थी। मेयर गौतम सरदाना व पार्षद अनिल जैन ने तीनों मासूमों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप 80 हजार रूपये की राशि मंगलवार को भेंट की। मेयर व नगर निगम अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों की आर्थिक सहायता स्वरूप यह राशि इक्ट्ठा की थी। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि तीनों मासूमों की मौत बेहद दुखद थी। परिजनों को भगवान इस हादसों से उभरने की शक्ति दे। परिजनों की कुछ आर्थिक मदद कर सके यही हमारा प्रयास है। वार्ड पार्षद अनिल जैन ने कहा कि पीडित परिवार की आर्थिक मदद हो सके। इसलिए यह राशि सभी ने इक्ट्ठा की है , जो आज मासूमों के परिजनों को हमने सौंपी है।

Related posts

बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों को उपायुक्त ने जारी किया नोटिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के साथ जुड़ी देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की लम्बी गौरवगाथा : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुलदीप की हत्या को लेकर गांव के ही युवक पर शक, गांव बना हुआ है आपराधिक गैंग