फतेहाबाद,
उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ के मार्गदर्शन अनुसार तथा मुख्यालय के आदेशों की पालना में जिला में वन विभाग द्वारा इस वर्ष 7 लाख से भी अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा उनका परिवार भी अवकाश के दिनों में पेड़-पौधे लगा रहे हैं। इसके अलावा नागरिकों को प्रचार प्रसार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने बारे प्रेरित भी कर रहे हैं।
इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए समाज के हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ पौधों से मनुष्य का पुराना नाता है। प्रकृति के द्वारा हमें जीवन जीने में सुगमता मिलती है। पौधरोपण करके हम प्राकृतिक व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकते है। जब पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण हराभरा रहेगा और जब पर्यावरण हराभरा रहेगा तभी पृथ्वी पर जीवन सुखमय होगा। उन्होंने बताया कि वृक्ष हमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में जीवन प्रदान करता है। यह आक्सीजन उत्पादन के साथ ही बारिश का स्त्रोत भी है। इसलिए पौधरोपण कर प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर कर ही संरक्षित कर सकते है। साथ ही पौध लगाने और उन्हें बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतानी होगी और यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर पर्यावरण को दूषित होने से बचायेंगे। पौधों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो हमारे जीवन के लिए उपयोगी है। हर व्यक्ति एक पौधा जरुर लगाए तभी हमें शुद्ध वातावरण प्राप्त होगा। प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण की पहल में अपना अपेक्षित सहयोग दें और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा करें। उन्होंने ने नागरिकों से आग्रह किया कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है इसलिए हमें भी निस्वार्थ भाव से पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना व पौत्र मन्नु राजा, मोहम्मद अलियास, अरमान, आर्यन, सुफियान आदि हर वर्ष पौधारोपण में अपना अपेक्षित सहयोग दे रहे हैं।