हिसार

ढाणी मोहब्बतपुर में युवा सरकारी भवनों को बना रहे स्वच्छ

आदमपुर(अग्रवाल)
ढाणी मोहब्बतपुर के युवाओं द्वारा पिछले 1 माह से चलाई जा रही तिरंगा मुहिम से जहां गांव के जलघर व पशु अस्पताल की तस्वीर बदल दी है वहीं युवाओं ने गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सफाई अभियान शुरू किया है। युवा विनोद चावलिया व प्रदीप दिनोदिया ने बताया कि पिछले 2 दिन से युवा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सफाई अभियान चलाए हुए है। उन्होंने बताया कि ढाणी मोहब्बतपुर व मोहब्बतपुर के सयुंक्त जलघर में पार्क बनाने के लिए घास लगाई गई है। जल्द ही यहां करीब 40 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।

इस मौके पर गांव के सरपंच रामप्रसाद पूनिया, विनोद चावलिया, मानसिंह जांगड़ा, हरनाम सिंह, रोशन खटावलिया, संदीप सोनी, अनूप, रिंकू, अजय कुमार, हबीब खान, असलम खान, राजेश शर्मा, विनोद गेदर, अमन जांगड़ा, सनी, कृष्ण कुमार, सचिन लुहानीवाल, बजरंग कसौटिया, जतिन शर्मा, संदीप, सुनील सिरस्वा, अनिल तुरकिया, संदीप, नत्थू, अशोक नेहरा, नरेश, राजेन्द्र, कृष्ण, अनूप बैनीवाल, बबलू, राजेन्द्र सिगड़, अशोक बैनीवाल, मोहित टाक, सुनील जांगड़ा, यूनुस खान, अशोक नेहरा, विनोद लुहानीवाल, विकास वानर आदि मौजूद रहे।

Related posts

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय में विदाई समारोह

आदमपुर ग्रेट रिसेप्शन: सवा लाख लोगों ने दिया भव्य—चैतन्य बिश्नोई की जोड़ी को आशीर्वाद, उपराष्ट्रपति सहित पहुंची कई हस्ती, जानें पल—पल की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

जंक फूड से आजादी के लिए हिसार में खुला आईएच वेल्थ कैफे