हिसार

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय में विदाई समारोह

हिसार,
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय से जुलाई माह में सेवानिवृत हुए एनिमल अटेंडेंट मुंशीराम एवं लैब असिस्टेंट सुरेंदर सिंह के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के लेखानियंत्रक सुरेन्द्र कुमार ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया व उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह ने उनको व उनके परिवार को विश्वविद्यालय की तरफ से सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभागाध्यक्षों, लुवास्ता तथा लुवाइन्सतिया की ओर से इन कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रकाश डाला तथा उनके सुखद सेवानिवृत जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ओएसडी डॉ. दिवाकर शर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रवीन गोयल, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. डीएस दहिया, अधिष्ठाता स्नाकोत्तर डॉ. जगतबीर फोगाट, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संदीप गेरा, विभागाध्यक्ष पशु पोषण विभाग डॉ. सज्जन सिहाग, विभागाध्यक्ष एलपीएम डॉ. एसके छिकारा, डॉ. सतबीर शर्मा, दयानंद व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

इंसानियत हुई फिर शर्मसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की

नशे के खिलाफ जन—जन को खड़ा होना होगा, तभी मिटेगी बुराई : अमरजीत कौर

27 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम