हिसार

मेयर, पत्नी और बच्चों की रिपोर्ट आई निगेटिव, दिनभर चलती रही अफवाहें

हिसार,
मेयर गौतम सरदाना की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनकी पत्नी व बच्चों के सैंपल लिए गए थे। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में मेयर की रिपोर्ट निगेटिव आई। मेयर की पत्नी मोनिका, बेटा मेधव व दोनों बेटियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मेयर ने एक संदेश जारी करके दावा किया है कि उनकी प्राइवेट लैब से रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने सीएमओ को इससे अवगत करवा दिया है। सीएमओ ने उनका फिर से टेस्ट करवाया है। उनमें किसी प्रकार के लक्षण नजर नहीं आ रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 से 4 जुलाई तक उनसे मिले सभी लोगों की लिस्ट तैयार है। ये सभी टेस्ट अवश्य करवाएं।

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी की निगेटिव रिपोर्ट आने की भी चर्चाएं हैं, लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक पुष्टी नहीं की गई है। दूसरी तरफ हिसार विधायक डा.कमल गुप्ता को लेकर भी दिनभर अफवाह चलती रही। लेकिन विधायक ने सामने आकर इन अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

Related posts

लो जी! हरियाणा में अधिकारी भी दादागिरी में, एक्सईएन ने एक्सईएन को धमकाया, जान से मारने की दी धमकी

सट्टा खाईवाली कर रहा था..पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लैंटर का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk