हिसार

हिसार : रविवार को कोरोना से एक और मौत, अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत

हिसार,
कोरोना के कारण एक और मौत हो गई है। कोरोना से होने वाली यह नौवीं मौत है। अग्रोहा मेडिकल के कोरोना अस्पताल में रविवार को हिसार के शिवनगर निवासी 52 वर्षीय अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।

शिवनगर निवासी अधेड़ 21 जुलाई को ऑटो पलटने से घायल हो गया था। जिसको परिजन उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे जहां से चिकित्सकों ने घायल को अग्राेहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। अग्रोहा मेडिकल में घायल की कोराना सैंपल जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव आया और रविवार दोपहर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के शव को अग्रोहा मेडिकल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और हिसार स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

Related posts

हिसार से दिल्ली के बीच चलेगी 14 नॉन स्टाप एक्सप्रेस बसें

स्याहड़वा के स्ट्रॉबेरी उत्पादक किसानों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

अतिरिक्त उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले व्यक्तियों के चालान काटने के निर्देश दिए

Jeewan Aadhar Editor Desk