हिसार

माडल टाउन में बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ विभाग की स्टाल देखकर करवाया था टेस्ट

आदमपुर,
ना कोई लक्षण ना कोई तकलीफ..स्वास्थ विभाग द्वारा कोरोना टेस्ट को लेकर लगाई गई स्टाल पर जवाहर नगर निवासी (हाल में माडल टाउन निवासी) बुजुर्ग बालकिशन ने रुककर कोरोना संबंधी जानकारी ली और अपना टेस्ट करवा लिया। वीरवार देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का आधा परिवार इस समय जवाहर नगर में रहता है और आधा ​माडल टाउन में। इस समय बुजुर्ग अपने छोटे बेटे के पास माडल टाउन में रह रहा है। ऐसे में उनकी गिनती विभाग द्वारा माडल टाउन में की गई है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुजुर्ग को स्वास्थ विभाग की टीम अग्रोहा धाम में बने कोविड सेंटर में ले गई। अब विभाग की टीम बुजुर्ग के परिजनों और उनके सम्पर्क में आए लोगों के बारे में पता लगा रही है।

Related posts

कैप्टन भूपेन्द्र के जिला अध्यक्ष बनने पर विजय बाली ने दी बधाई

5 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया, आरोपी फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

जीवित मिले व्यापारी का सनसनीखेज खुलासा, गांव के ही युवक को शराब पिलाकर जिंदा जलाया

Jeewan Aadhar Editor Desk