हिसार

हिसार : थाना में पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट

हिसार,
आजाद नगर थाना में एचसी सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद भजनलाल, संदीप, मुकना राम सहित नौ लोगों पर मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और एससी-एटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। एचसी सुनील कुमार ने बताया कि आजाद नगर थाना में अनुसंधानकर्ता हूं। 22 अगस्त को परिवाद नंबर 734-दस्ती के संबंध में परिवादी के पिता भजन लाल व उतरवादीगण थे।

गंगवा वासी परिवादी के पिता भजन लाल के साथ संदीप व मुकना राम मौजूद थे। इन्हें दरखास्त के हालात बताकर हालात तस्दीक करने लगा तो परिवादीगण भजनलाल, संदीप व मुकनाराम व पांच-छह अन्य व्यक्ति तैश में आ गए। आरोप है कि मेरे साथ हाथापाई करने लगे। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए वर्दी पकड़कर बटन तोड़ दिया।

जातिसूचक अपशब्द बोले। इसके बाद एचसी सुनीता, एचसी महेंद्र, एसआई रमेश कुमार इत्यादि ने मुझे उनसे छुड़वाया था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया था। अन्य की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

Related posts

बजरंग गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश के व्यापारी प्रतिनिधियों से कोरोना वायरस की समस्या पर बातचीत की

हिसार में 24 साल की युवती मिली मृत, पैरों पर चोट के निशान

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा पुलिस के ADGP ओपी सिंह के साले सुशांत राजपूत का निधन बेहद दु:खद

Jeewan Aadhar Editor Desk