हिसार

एडीसी ने परमिट नियमों की अवहेलना पर दो बसों पर किया 8200 का चालान

हिसार,
अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव अनीश यादव ने आज शहर में परमिट नियमों की अवहेलना करने वाली दो बसों को पकड़कर उनके खिलाफ 8200 रुपये का चालान किया।
अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने यातायात नियमों की अनुपालना के निरीक्षण के लिए आज शहर में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हिसार-सिरसा रूट पर चलने वाली दो ऐसी बसों को पकड़ा जो परमिट नियमों की अवहेलना करती पाई गई। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने इन दोनों बसों का 8200 रुपये का चालान कर दिया। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इस दौरान टीएसआई जसबीर सिंह, टीआई कृष्ण सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।

Related posts

23 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना बचाव के लिए आर्यनगर की सीमाएं सील, 6 टीमें करेगी निगरानी

Jeewan Aadhar Editor Desk

बड़ोपल में आयोजित फ्री शिविर में 700 रोगियों को जांचा