हिसार

प्रदेश के 10 किसान रहे वेबिनार के विजेता

‘कृषि में विविधता : किसानों की आजीविका में सुधार के लिए अभिनव कार्यक्रम’ विषय पर आयोजित वेबिनार के दौरान आयोजित की गई थी प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि में विविधिकरण व नई तकनीकों को लेकर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल मुख्य अतिथि के तौर पर ऑनलाइन किसानों से रूबरू हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समर सिंह ने की थी। वेबिनार का मुख्य विषय ‘कृषि में विविधता : किसानों की आजीविका में सुधार के लिए अभिनव कार्यक्रम’ था। इस बेबिनार के संयोजक कृषि वानिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. ढिल्लों व समन्यवक डॉ. विरेंद्र दलाल थे। डॉ. विरेंद्र दलाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1517 किसानों व कृषि वैज्ञानिकों ने पंजीकरण करवाया था। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसमें सही जवाब देने वाले प्रथम 10 किसानों का चयन किया गया था। वेबिनार के दौरान किसानों से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए व्याख्यानों के आधार पर ही प्रश्न पूछे गए थे, जिनके किसानों ने जवाब दिए। हालांकि इस वेबिनार के दौरान किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से वेबिनार के माध्यम से कृषि संबंधी सवाल-जवाब किए व जिनका कृषि वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन ही जवाब देकर समाधान किया।
ये किसान रहे विजेता
वेबिनार के समन्वयक डॉ. विरेंद्र दलाल ने बताया कि इस वेबिनार के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन करना बहुत ही कठिन कार्य था। फिर भी किसानों द्वारा दिए गए सही जवाबों के आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रथम 10 किसानों को चयनित किया गया है। इन चयनित होने वाले किसानों में बलराम यादव पुत्र लीलाराम गांव जांजरियावास (महेंद्रगढ़), दिनेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह गांव राजली(हिसार), दिनेश कुमारी पुत्री राम मेहर सिंह गांव बनभोरी (हिसार), गोविंद पुत्र महेन्द्र सिंह गांव पातन (हिसार), मंगत राम पुत्र रामजी लाल गांव पबनी कलां (यमुनानगर), मोहन लाल पुत्र अजीत सिंह गांव अरनियां वाली (सिरसा), रवीना पुत्री भगवान गांव धारवान बास (भिवानी), रवि सिवाच पुत्र जगजीत सिंह गांव बुडाना (हिसार), रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश गांव दड़बा कलां (सिरसा) व सुमनलता पुत्री भाग सिंह गांव बनभोरी (हिसार) शामिल हैं।

Related posts

राकेश शर्मा को मिला बेस्ट एनएसएस अधिकारी का नेशनल अवार्ड ‘कर्मवीर’

Jeewan Aadhar Editor Desk

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ किया मूर्ति विसर्जन

Jeewan Aadhar Editor Desk

विकास शुल्क लगाकर आमजन को बेघर करने पर तुली सरकार : एडवोकेट खोवाल

Jeewan Aadhar Editor Desk