हिसार

आदमपुर महाविद्यालय में हुआ एनसीसी कैडेट का चयन

आादमपुर,
थर्ड हरियाणा बटालियन हिसार की ओर से आदमपुर के राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2020-21 के लिए विंग एनसीसी कैडेट का चयन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी और लेफ्टिनेंट राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में लडक़ों की एनसीसी कैडेट की चयन प्रक्रिया की गई। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में सूबेदार धर्मपाल व कंपनी हवलदार मेजर देशराज ने अहम भूमिका निभाई। कमांडिंग ऑफिसर राजेश कुमार यादव और सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार ने राजकीय महाविद्यालय आदमपुर में पहुंचकर बच्चों का हौंसला बढ़ाया और उन्हें ऊंचे पदों पर जाने के लिए मार्गदर्शन किया। प्राचार्या ने कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि आदमपुर कॉलेज के बच्चे भी सेना के उच्च शिखर पर पहुंचेंगे। इस मौके ऑफिसर ने भी एनसीसी कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

विश्व में 2050 तक प्रत्येक नौवां व्यक्ति अल्पपोषित होने का खतरा : कुलपति कम्बोज

भाई धन्हैया सेवा समिति ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक मुकेश सोलंकी को किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk