गुरुग्राम देश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

गुरुग्राम,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद नेता के निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति कही जा सकती है। वे इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक के विश्वासपात्र रहे हैं। अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ है।

फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

Related posts

अगले 2 घंटों में मौसम के बदलने की आशंका, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना

625 में से 624 अंक पाने के बावजूद नहीं था खुश..रिचेकिंग कराई तो हर कोई हुआ दंग

ओमप्रकाश चौटाला ने लगाई पैरोल याचिका

Jeewan Aadhar Editor Desk