हिसार

एलआईसी के कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

मांगे न मानने पर 22 को 2 घंटे का वाकआऊट करने की चेतावनी

हिसार,
भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार स्थित दोनों शाखाओं के प्रथम श्रेणी अधिकारी, विकास अधिकारी व कर्मचारियों की यूनियन ने अपनी तीन मांगों के सर्मथन मे बेजिज लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बीमा कर्मचारी व अधिकारी पिछले लंबे से समय से अपनी लंबित मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि एलआईसी कर्मचारी एवं अधिकारी अगस्त 2017 से देय नए वेतनमान लागू करने, फैमिली पेंशन में संशोधन व पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की आदि मांग कर रहे है। समस्त कर्मचारियों व अधिकारियो ने आज भोजनावकाश के दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। कर्मचारी नेता त्रिलोक बंसल ने बताया कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो 22 दिसंबर को दो घंटे का वाकआऊट किया जाएगा।

Related posts

प्रदेश सरकार के निर्देशों पर फिर शुरू होगी सरसों खरीद

पत्रकारों को दी जाने वाली मान्यता व पैंशन के नियमों में सरलीकरण किया जाये : प्रेस क्लब

आदमपुर में मांगों को लेकर सकसं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन