हिसार

शिक्षा होती जरूरी, बिन शिक्षा जिंदगी अधूरी

शिक्षा

शिक्षा होती जरूरी
बिन शिक्षा जिंदगी अधूरी।

बचपन की शुरुआत शिक्षा
जवानी की सौगात शिक्षा।

विवाह शादी की वकालात शिक्षा
जिंदगी की बिसात शिक्षा।

सरकारी पद की औकात शिक्षा
कलम चलाने की दवात शिक्षा।

समानता का दिलाती अधिकार शिक्षा
सामाजिक उत्थान की सरोकार शिक्षा।

आत्मविश्वास का आधार शिक्षा
देश सेवा का हथियार शिक्षा।

विरासत मैं नहीं मिलती शिक्षा
बांटने से नहीं बटती शिक्षा।

शिक्षित का स्वाभिमान शिक्षा
जिंदादिली का अभिमान शिक्षा।

भगवान का दिया उपहार शिक्षा
मान सम्मान का औजार शिक्षा।

नहीं किसी की मोहताज शिक्षा
मानव के उत्थान का आगाज शिक्षा।

विद्वान के अल्फाज शिक्षा
पुष्कर के सर का ताज शिक्षा।

पुष्कर दत्त
मो : 9416338524

Related posts

डंपिंग स्टेशन हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर राजेश हिन्दुस्तान ने लिखे सी.एम., गृहमंत्री व प्रशासन को पत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेयर ने डिस्पोजल की जमीन की फोन पर दिलवाई एन ओसी, जल्द ही बनाया जाएगा प्रोजेक्ट

लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने के लिए गड्ढा खोदकर भूला प्रशासन, पानी का रिसाव अब भी जारी : हिन्दुस्तानी