हिसार

सत्ताधारियों को गांवों में मत घुसने दो : गुरनाम चढूनी

उकलाना मंडी,
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष स.गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि किसान आंदोलन इन दिनों सभी सरकारी रूकावटों को लांघते हुए सफलता की ओर बढ रहा है। आगामी छह फरवरी को हमें तीन घंटे का बंद रखना है और इसके साथ साथ हमें अब सत्ताधारियों के गांवों में घुसने पर भी लगाम लगानी है।
गुरनाम चढूनी आज दोपहर उकलाना के सुरेवाला चौक पर पंहुचे थे। उनके साथ पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भी थे। उन्होंने तीन दिन से अनशनरत सुरेवाला के किसान नरेश पातड़ व सत्यवान पातड़ को जूस पिलाकर अनशन खुलवाया। उन्होंने चढूनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 112 युवक लापता हैं और ऐसा लगता है कि सरकार की मशीनरी ने इन युवाओं को अवैध हिरासत में ले रखा है। हमारे वकील साथी इस मामले को देख रहे हैं और सरकार को भी युवाओं की जानकारी देनी चाहिए। चढूनी ने कहा कि आज किसान आंदोलन में हरियाणा की सर्वाधिक भागीदारी नजर आ रही है और हरियाणा का यह इतिहास रहा है कि यहां के लोग कुर्बानी दे देते हैं परन्तु पीछे नहीं हटते। किसान नेता ने आंशका जताई कि अब सरकार निजी हमलों को भी अंजाम दे सकती हैं परंतु हमें कोई कोई परेशानी नहीं है। हम हर तरह के हमलों का मुकाबला करने को तैयार है।
सुरेवाला चौक पंहुचने पर चढूनी का सुरेंद्र लितानी, सन्नी, सतबीर पातड़, रामफल सेलवाल, सुभाष, बानी पहलवान, संदीप पातड़, सुरेंद्र, लीला व कुलदीप सहित अनेक किसानों ने स्वागत किया।

Related posts

रोटरी हिसार ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित, मेयर गौतम सरदाना ने दिया सम्मान

Jeewan Aadhar Editor Desk

दसवीं कक्षा के छात्र का रिसर्च में दावा- नक्षत्रों के हिसाब से बसे थे प्राचीन शहर

अखिल भारतीय सेवा संघ ने मनाया डॉ. योगेश बिदानी का जन्म दिवस

Jeewan Aadhar Editor Desk