हिसार

आदमपुर : महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में दंपति पर केस

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर पुलिस ने एक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर उसके साथ छेड़छाड, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पड़ोस के ही दपंति को नामजद किया। पुलिस को दी शिकायत में 50 वर्षीय महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने मकान की छत पर झाडू निकाल रही थी। उसी समय उसका पड़ोसी राजेंद्र अपने घर की छत से उनकी छत पर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके हाथ पर लाठी से चोट मारी और जब उसने शोर मचाया तो उसकी पत्नी भी उनकी छत पर आ गई एवं कहा उसका पति उसके साथ इसी तरह हरकते करेगा और वह उसकी चुडिय़ा पहन ले।

पीडि़ता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए और वे उसे उनकी बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने पीडि़ता के ब्यान के आधार पर राजेंद्र व उसकी पत्नी को नामजद करते हए उनके खिलाफ धारा छेड़छाड़, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूति देने का प्रयास : एमडी

आदमपुर : शमशान को भी नहीं बख्शा चोरों ने,लकड़ी को चिरने की मोटर व टब चुराया

Jeewan Aadhar Editor Desk

निजी बस सर्विस के मैनेजर ने टीएम के खिलाफ दी शिकायत, तालमेल कमेटी हुई लाल

Jeewan Aadhar Editor Desk