हिसार

व्यापार मंडल का कार्यकाल पूरा होने के करीब, चुनाव प्रक्रिया नहीं आ रही रास

आदमपुर,
आदमपुर की अनाज मंडी के व्यापार मंडल का कार्यकाल करीब—करीब पूरा हो चुका है। अब जल्द ही नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अभी चर्चाएं आरंभ ही हुई है कि अधिकतर व्यापारी अब व्यापर मंडल से चुनाव प्रणाली को समाप्त करने की बात करने लगे है। इन व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल में चुनाव प्रणाली का अनुभव आदमपुर की अनाज मंडी में अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में चुनाव प्रणाली को बंद किया जाना चाहिए।

नाम न छापने की शर्त पर एक प्रमुख व्यापारी ने कहा कि जब से चुनाव प्रणाली बहाल की गई है आदमपुर में व्यापार मंडल और गौशाला का हित कम और स्वहित पर अधिक काम हुआ है। पहले आदमपुर के व्यापारी बैठकर अनुभवी और उम्रदराज व्यापारी को प्रधान बनाते थे। फिर वह प्रधान अपनी कार्यकारिणी चुनता था। इस प्रणाली में व्यापार मंडल का पैसा भी सुरक्षित र​हता था और धर्माध के कार्य भी सही तरीके से सुचारु चलते रहते थे।

लेकिन चुनाव प्रणाली के चलते व्यापारी का व्यक्तित्व व व्यवहार की जगह परिवार की छवि को वोट मिलने लगे। इसका खमियाजा ये हुआ कि व्यापार मंडल का कैशियर ही व्यापारियों व किसानों के पैसे लेकर फुर्र हो गया। गौशाला का प्रबंध भी प्रभावित हुआ और धर्माध के पैसे देते हुए व्यापारियों का दिल दुखने लगा है। हद तो इस बात की हो गई पिछले कुछ समय से व्यापार मंडल के पैसे ही कुछ व्यापारी लेकर चले गए। इससे न केवल व्यापार मंडल की छवि को नुकसान पहुंचा बल्कि व्यापारियों की नीयत पर भी सवाल उठने लगे।

ऐसे में अब अधिकतर व्यापारी चाहने लगे है कि एकबार फिर से चुनाव प्रणाली के स्थान पर पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाना चाहिए। आदमपुर अनाज मंडी के गणमान्य व्यक्ति पर ही सर्वसम्मति बनाकर प्रधान बनाया जाना चाहिए। इससे न केवल व्यापार मंडल का पैसा सुरक्षित रहेगा बल्कि व्यापार मंडल की छवि भी सुधरेगी।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी की बढ़ी मुश्किलें, नामांकन पत्र रद्द करने की मांग, जानें विस्तृत रिपोर्ट

सीमा ग्रेवाल ने दी पुरुषों को चुनौती…थाम लिया बस का स्टेरिंग

Jeewan Aadhar Editor Desk

फ्यूचर मेकर के सीएमडी की संपत्ति का नायब तहसीलदार ने जाना ब्यौरा

Jeewan Aadhar Editor Desk