हिसार

आदमपुर : 22 वर्षीय विवाहिता लापता, पति की शिकायत पर मामला दर्ज

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र के गांव भोडिया बिश्नोईयान एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस को विवाहिता के पति ने शिकायत देकर बताया कि 25 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी घर में बिना बताएं कहीं चली गई। इसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

विवाहिता के पति ने बताया कि 22 वर्षीय उसकी पत्नी ना तो मायके पहुंची है और ना ही किसी सहेली या रिश्तेदार के पास पहुंची है। आदमपुर पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

हिंदवान गांव से किसानों का दल दिल्ली के लिए हुआ रवाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

पीड़ित परिवार व दलित समाज के लोगों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया प्रदर्शन

बुजुर्ग से मारपीट कर लूटी नकदी