हिसार

आदमपुर : सर्दी आते ही कुलदीप को लगा हजारों का फटका

आदमपुर,
दड़ौली रोड स्थित नार्थन इंटरनेश्नल स्कूल के पास खेत में बने एक कमरे को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा हजारों रुपयों का कृषि समान चोरी कर लिया। आदमपुर पुलिस ने खेत मालिक खारा बरवाला निवासी कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि चोर खेत में बने कमरे से कृषि यंत्र, लोहे की गाटर व फुव्वारा नोज व अन्य लोहे का सामान चुराकर ले गए। आदमपुर पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर धारा 457 व 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज की तफ्तीश आरंभ कर दी है।

Related posts

सरकार की गलत नीतियों व कोरोना के कारण प्रदेश के व्यापारियों का बुरा हाल : बजरंग गर्ग

रविवार को दर्दनाक हादसे में 2 की मौत—1 गंभीर

भाजपा प्रवक्ता का आरोप—कांग्रेस के समय हुए 12 लाख करोड़ रुपयों के घपले—घोटाले