हिसार

तेल डिपो रोड खोदकर पाइप डालना भूले, क्षेत्रवासी परेशान

हिसार,
तेल डिपो फाटक रोड पर बरसाती पाइप डालने के लिये खोदी गई सडक़ पर आज 8 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। फाटक से लेकर पुरानी मंडी चौक की ओर जाने वाली सडक़ शनिदेव मंदिर तक खुदी हुई है। आसपास रहने वाले लोगों को व सडक़ से आने-जाने वाले लोगों को उखड़ी हुई ईंटों व रास्ता भीड़ा होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का कामकाज ठप होकर रह गया है।
क्षेत्र के दुकानदार गोबिंद बेदी, सुभाष, रमेश, गौरव सेठी, राजू, पीयूष, राधेश्याम, रोशन, बिल्ला, अजय व ओमप्रकाश आदि का कहना है कि सडक़ खुदने से पानी के अनेक पाइप टूट गये हैं जिस कारण गड्डों में पानी भर गया है। बरसाती पाइप अभी तक न डाले जाने से दुकानदारों के काम पर तो असर पड़ ही रहा है, दूसरी ओर रात्रि के समय दुघर्टना होने व खुदे हुए गड्डों में आवारा पशुओं के गिरने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में वार्ड के पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही पाइप डालने का काम पूरा हो जाएगा तथा इस क्षेत्र की बरसाती पानी रुकने की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Related posts

अर्बन हेल्थ सेंटर के कर्मचारियों ने सोनाली सिंह को सौंपा ज्ञापन

ईमानदार उपभोक्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला एसीडी नियम स्थगित नहीं रद हों : अग्रवाल

ग्राम पंचायत आर्यनगर जिला प्रशासन को हर सहयोग देने के लिए तैयार : सरपंच जगदीश इन्दल

Jeewan Aadhar Editor Desk