हिसार

नशे के खिलाफ सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक आशा’ ने चलाया जागरूकता अभियान

जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. दलबीर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में संस्था कर रही ग्रामीणों को जागरूक

हिसार,
सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक आशा’ की ओर से जिले के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया गया। संस्था ने तय किया है कि अभियान के तहत नशे के आदी लोगों का पता लगाकर प्रशासन की सहायता से उनका इलाज करवाने में मदद की जाएगी।
‘कोशिश एक आशा’ के पदाधिकारियों ने जिले के गांव सीसवाल व महलसरा में जागरूकता अभियान चलाया। जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. दलबीर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में संस्था पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को न केवल अंदर से खोखला कर देती है बल्कि सामाजिक व पारिवारिक रूप से भी उसकी प्रतिष्ठा खराब हो जाती है। पदाधिकारियों ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ संस्था पिछले लंबे समय से अभियान चला रही है। अभियान के तहत लोगों को पंपलेट बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है ताकि लोग जागरूक होकर नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति भारत अभियान में उनकी संस्था पूरा सहयोग देगी क्योंकि संस्था का मानना है कि यदि एक व्यक्ति नशा छोड़ देता है तो उसका परिवार तो सही ढंग से बसता ही है बल्कि नशा छोडऩे वाले व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। सबसे बड़ी बात है कि यदि घर में किसी तरह का नशा नहीं होगा तो उसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि घरों के छोटे बच्चे भी नशे से बचे रहेंगे और इसकी तरफ आकर्षित नहीं होंगे। संस्था पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि अब संस्था हर दिन जिले के गांवों में नशा मुक्त अभियान चलाने का प्रयास करेगी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण जागरूक हों।
इस दौरान संस्था के प्रधान व महासचिव के अलावा वरिष्ठ उप प्रधान मंजू पूनिया, उप प्रधान जोगेन्द्र सिंह, सचिव कुलदीप सिंह, सह सचिव महेन्द्र सिंह, खजांची नेहा सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

आदमपुर की युवती से ठगे 53 हजार रुपए, हिसार पुलिस ने गुजरात से 3 युवकों को किया गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाबा बालकनाथ जी की पैदल यात्रा 28 को

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk