हिसार

नए मतदाता डाउनलोड करें ई-वोटर कार्ड : जिला निर्वाचन अधिकारी

फतेहाबाद,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची 2021 में जोड़े गए ऐसे नए मतदाताओं जिनका मोबाइल नंबर मतदाता सूची के डाटा बेस में यूनिक (मोबाइल नंबर जो एक ही मतदाता के साथ जुड़ा हुआ है) द्वारा ई-ऐपिक डाउनलोड करने का अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि जिला में ऐसे मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलओ को सुपरवाइजर के माध्यम से मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई है। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करते हुए ई-ऐपिक डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
उन्होंनेे बताया कि जिले में 4509 मतदाताओं ने ई-ऐपिक डाउनलोड कर लिया है तथा पात्र मतदाताओं में से इस समय 4524 मतदाताओं द्वारा ई-ऐपिक डाउनलोड किया जाना शेष है। उन्होंने शेष बचे मतदाताओं से अपील की हैं कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ई-ऐपिक डाउनलोड सुविधा का लाभ उठाने हेतू अपना डिजिटल मतदाता पहचान पत्र अवश्य डाउनलोड करते हुए एक जागरूक मतदाता होने का परिचय देवें। मतदाता ई-ऐपिक डाउनलोड करने हेतू कोई समस्या आने पर या अधिक जानकारी के लिए चुनाव कार्यालय के दूरभाष नंबर 01667-230146 व वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क करके भी अपना ई-ऐपिक डाउनलोड करवा सकते हंै। डाउनलोड किया हुआ ई-ऐपिक पहचान के तौर पर पूरे भारतवर्ष में मान्य है।

Related posts

एलआईसी के उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता बने हिसार के विकास अधिकारी बलदेव कुमार विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में विजय यात्रा का किया आयोजन हिसार। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी बलदेव कुमार के सम्मान में आज शहर में विजय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आयोजन विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे उत्तर भारत में नेच पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने की खुशी में किया गया। उल्लेखनीय के राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तरी क्षेत्र के ‘एलआईसी टॉप परफॉर्मर्स विकास अधिकारी सम्मेलनÓ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में हुआ। निगम के उत्तर भारत क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक मण्डल, करनाल मण्डल, जोधपुर मण्डल, बीकानेर मण्डल, उदयपुर मण्डल, जयपुर मण्डल, चंडीगढ़ मण्डल, जालंधर मण्डल, लुधियाना मण्डल, शिमला मण्डल तथा जम्मू-कश्मीर की मण्डल तथा दिल्ली की तीनों मण्डल आते हैं। सम्मेलन में हिसार शाखा1 के विकास अधिकारी बलदेव कुमार को पूरे ‘उत्तर भारत क्षेत्रÓ में नेच-पॉलिसी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हासिल कर बलदेव कुमार ने पूरे जोन में न सिर्फ हिसार का अपितु पूरे रोहतक मण्डल का नाम ऊंचा करने का काम किया। इसके लिए शाखा प्रबंधक राकेश वत्स, सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) बलराज चौधरी तथा हिसार की पूरी प्रशासनिक और मार्केटिंग टीम बधाई की पात्र है। सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक राकेश वत्स ने कहा कि विकास अधिकारी बलदेव कुमार व उनकी पूरी टीम इस सम्मान की असली हकदार है। उत्तर भारत क्षेत्र 2019-20 की ट्रॉफी विजेता विकास अधिकारी बलदेव कुमार ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त कर वह खुद को बहुत गौरवान्वित वह महसूस करते हैं। उनको इस बात की खुशी है कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की हिसार शाखा-1 के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन ही उन्हें लगातार सफलता दिला रहा है।

Jeewan Aadhar Editor Desk

सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है….बाबा हनुमान व श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कन्यादान राशि के लिए शादी के एक माह पूर्व करें आवेदन-उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk