हिसार

संकट की घड़ी युवाओं ने संभाली कमान : शमशेर आर्य

हिसार,
गौपुत्र सेना अग्रोहा व पतंजलि योग समिति के सहयोग से स्वर्गीय मनीष भारद्वाज की तीसरी पुण्यतिथि पर कनोह गांव की बाबा शंकर नाथ गौशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 21 ने रक्तदान किया।
भारत स्वाभिमान के खंड प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में हरयाणा राज्य गौशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर ने मुख्य अतिथि थे। गौपुत्र सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि मुख्य अतिथि शमशेर आर्य ने कहा संकट की घड़ी में युवाओं ने कमान संभाली है, जो सराहनीय है। इस प्रकार रक्तदान करके युवा किसी को जीवनदान दे रहे है। इस दौरान कृष्ण मुरारी, सुभाष, टींक, लोकराज, कुलदीप, शोकी, मंदीप व सुमित सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Related posts

डार्क जोन में उद्योग लगाने पर सरकार देगी विशेष छूट—कैप्टन अभिमन्यु

एंजल पैराडाइज स्कूल में ‘बेबी शो’ का आयोजन, बच्चों के साथ माताओं ने बिखेरे रैंप पर जलवे

फ्युचर मेकर की बढ़ी मुश्किलें, यदि आज जमानत होती है तो फिर गिरफ्तार होंगे राधेश्याम!

Jeewan Aadhar Editor Desk