हिसार

हिसार की मंडियों में गेहूं के उठान का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण : डीसी

49 हजार 50 किसानों को 1072.12 करोड़ रुपये की अदायगी

हिसार,
जिले की विभिन्न मंडियों से खऱीद एजेंसियों द्वारा किसानों से एमएसपी पर खरीद की गई 5 लाख 61 हजार 921 मीट्रिक टन गेहूं में से 5 लाख 45 हजार 347 मीट्रिक टन गेंहूं का उठान कर लिया गया है। यह कुल खरीद की गई गेहूं का लगभग 98 प्रतिशत है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदी गई 1 लाख 64 हजार 801 मीट्रिक टन में से 1 लाख 61 हजार 959 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा खरीदी गई 2 लाख 58 हजार 326 मीट्रिक टन में से 2 लाख 47 हजार 892 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा खरीदी गई 51 हजार 216 मीट्रिक टन में से 50 हजार 953 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा खरीदी गई 87 हजार 578 मीट्रिक टन में से 84 हजार 543 मीट्रिक टन गेहंू का उठान कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 49 हजार 50 किसानों को खरीदी गई फसल के भुगतान के रूप में 1072.12 करोड़ रुपये की राशि की अदायगी की जा चुकी है, जो कि कुल की जाने वाली अदायगी का लगभग 94 प्रतिशत है।

Related posts

शहीदी दिवस पर मंगाली में नशा मुक्ति जन जागरण कैंप का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला प्रतिनिधियों के लिए ‘क्षमता एवं संवर्धन कार्यक्रम’ शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर मॉडल टाऊन के युवक की रिपोर्ट मिली पॉजीटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk