हिसार

कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा मॉडर्न डिफेंस स्कूल

हिसार,
कोरोना महामारी के दौरान जो बच्चे अनाथ हुए हैं, उन्हें शहर के मॉडर्न डिफेंस स्कूल ने निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया है। कैमरी रोड स्थित मॉडर्न डिफेंस पब्लिक स्कूल के संचालक संजय गर्ग व राजीव गर्ग ने बताया कि नगर में दर्जनों संस्थायें अपने स्तर पर महामारी में जनसेवा के कार्य कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने स्वर्गीय पिताजी सुंंदरलाल गर्ग की प्रेरणा से 12वीं तक के अनाथ हुए बच्चों को पूर्णत: निशुल्क शिक्षा देने का फैसला किया है। ऐसे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कपड़े व किताबों का खर्चा भी स्कूल प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नगरवासियों से इससे बचाव के लिये सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है।

Related posts

मेयर पद का बदलेगा समीकरण, जिंदल—कुलदीप ने मिलाया हाथ

जिला में फसल कटाई प्रयोग, क्रॉप बुकिंग व फसल नुकसान आकलन के कार्यों को किया लॉकडाउन से मुक्त

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाएं अधिकारी : राजस्व वित्तायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk