हिसार

आदमपुर में 13 लोग मिले कोरोना संक्रमित

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की चेन टूटती नजर आ रहा है। जून माह की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण की चेन टूटनी आरंभ हो चुकी है। अब काफी कम संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिस्ट के अनुसार 5 जून को मंडी आदमपुर में 3 तथा आसपास के गांवों में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। मंडी आदमपुर में शिव कॉलोनी में 52 वर्षीय दुकानदार तथा जवाहर नगर में 44 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय छात्रा संक्रमित मिली।

वहीं गांव आदमपुर में 51 वर्षीय महिला, सदलपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सीसवाल में 28 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय व्यक्ति, ढ़ाणी मोहब्बतपुर में 26 वर्षीय युवक, मोड़ाखेड़ा में 12 व 28 वर्षीय छात्र, 25—25 वर्षीय किसान तथा कालीरावण में 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।

Related posts

हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश मलिक का निधन

मुक्तिधाम मुकाम के लिए 28 को जाएगी विशेष बस : विकास जांगू

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में जरुरतमंदों को दी रजाईयां