मंडल आयुक्त ने किया समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित
योग दिवस की तरह यज्ञ-हवन दिवस मनाने की भी परम्परा शुरू की जाये
हिसार,
पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं आत्म-कल्याण के लिए नवगठित संस्था यज्ञ-हवन विश्व कल्याण संस्था की ओर शनिवार को दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय में यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान मंडल आयुक्त चंद्रशेखर व यजमान गुजवि के रजिस्ट्रार प्रो. अवनीश वर्मा, विनोद बंसल व रामपाल चौहान रहे। डॉ. प्रमोद योगार्थी ने मंत्रोच्चारण किये। तत्पश्चात मानवता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
वर्षों से वेद प्रचार में कार्यरत रामकुमार आर्य के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारी सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हिसार मंडल के आयुक्त चन्द्रशेखर रहे व अध्यक्षता समाजसेवी अनिल मेहता ने की। कार्यक्रम में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. अवनीश वर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। स्वागताध्यक्ष दलित उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वेदपाल तंवर तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी राकेश अग्रवाल व सीए रामनिवास अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आयुक्त चंद्रशेखर ने विश्वके समक्ष पर्यावरण व स्वास्थ्य को लेकर बनी परिस्थितियों में यज्ञ-हवन को आज की अहम जरुरत बताते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
संस्था के सरंक्षक देवेन्द्र उप्पल ने सभी अतिथियों का परिचय करवाते हुए संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों मोहित गुप्ता, कुलप्रकाश (बंटी) गोयल, पार्षद अमित ग्रोवर, सुनील क्रांतिकारी के प्रतिनिधि दीपक योगी, संजीव भोजराज, प्रमोद लांबा, महंत राहुल शर्मा, सुभाष आर्य, ईश आर्य, ईश्वर आर्य घिराये वाले व विनोद बंसल को सम्मानित किया गया। संस्था के संयोजक सत्यपाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का यज्ञ-हवन विश्व कल्याण, वैदिक संस्कृति केंद्र, सजग व ब्रह्मा महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन करते हुए सरकार से मांग की कि विश्व कल्याण के लिए योग दिवस की तरह यज्ञ-हवन दिवस मनाने की भी परम्परा शुरू की जाये तो हर जीव को लाभ मिलेगा व वातावरण भी शुद्ध होगा। सरंक्षक प्रो. हरीश जुनेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. प्रमोद योगार्थी ने किया। समारोह में रामअवतार अग्रवाल, डॉ. अशोक गर्ग, जितेन्द्र ऐरन, सुशील गर्ग, अनिता जैन, राजकुमार सिंगला, एनके गोयल, विरेन्द्र गुप्ता, देवीराम जिंदल, आचार्य सत्यकाम, सत्यप्रकाश आर्य, संजय गर्ग, सुशील राजपाल, प्रमोद लांबा, गोपाल मित्तल, डॉ. एलिस आदि उपस्थित थे।