हिसार

श्री राधाकृष्ण सेवा समिति लगाएगी विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप

डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा होंगे मुख्य अतिथि

हिसार,
श्री राधाकृष्ण सेवा समिति पटेल नगर की बैठक समिति के सरपरस्त मोहनलाल गेरा व प्रधान सुभाष मुखीजा की अध्यक्षता में हुई। पटेल नगर आठ मरला कालोनी में स्थित समिति के नवनिर्मित कार्यालय में हुई बैठक में समिति की ओर से विशाल निशुल्क मेडिकल शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
समिति के महासचिव डॉ. महिपाल मुंजाल ने बताया कि समिति द्वारा इसी माह पटेल नगर में स्थित सामुदायिक केंद्र में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसमें डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। मेडिकल कैंप में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक पहुंच कर अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा फिजियोथैरेपी चिकित्सक भी बिना दवाओं के जरूरतमंदों का उपचार करेंगे। महासचिव डॉ. महिपाल मुजाल ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों को यथासंभव दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। बैठक में गोबिंद मधु, राम कामरा, खुशपाल सचदेवा, सर्वमित्र अनेजा, मनीष बब्बर, प. नरेंद्र भार्गव, विजय भोला, महेंद्र ठकराल, धर्मबीर माटा, सुमित मुंजाल, राजकुमार अरोड़ा, अमर कुकड़ेजा, मदनलाल डुडी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे। बैठक में समिति के सदस्यों को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

Related posts

हजारों किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रदर्शन करने के लिये हिसार से कूच किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशन लेकर न्योली कलां से दिल्ली के रवाना हुआ युवाओं का जत्था

राजगुरु मार्केट के लक्ष्मीनारायण मंदिर बारे हिंदु जागरण मंच ने सिटी मैजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन