हिसार

मुख्यमंत्री विवाह शगुन की योजना के तहत 309 लाभपात्रों को राशि वितरित : डीसी

हिसार,
अनुसुचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन की योजना के तहत गत मास के अंत तक 309 लाभपात्रों को 99 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जातियों के परिवार, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले व्यक्तियों की श्रेणी में आते हैं, उनको विभाग द्वारा 51 हजार रुपये की राशि लडक़ी की शादी के अवसर पर शगुन के तौर पर प्रदान की जाती है। पिछड़े एवं सामान्य वर्ग के परिवार, जो बीपीएल के अंर्तगत आते हैं, उनको 11 हजार रुपये की राशि, अढ़ाई एकड़ कृषि भूमि व एक लाख रूपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को उनकी लडक़ी की शादी के अवसर पर 11 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि नवविवाहित लडक़ा/लडक़ी में से अगर एक दिव्यांग है, तो 31 हजार रुपये तथा दोनों दिव्यांग होने की स्थिति में 51 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर दी जाती है। बशर्तें पात्र व्यक्ति की दिव्यांगता 70 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विधवाओं की लड़कियों को शगुन के तौर पर 51 हजार की राशि प्रदान की जाती है।

Related posts

मेडिकल कॉलेज पं. नेकीराम शर्मा के नाम पर ही रखा जाएगा : जनरल वत्स

कोरोना के साथ मलेरिया का खात्मा करेंगे एमपीएचडब्लू

महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज करवा सकेंगे सरकारी कर्मचारी, पैंशनधारक व उनके आश्रित : डा. रमेश बिश्नोई

Jeewan Aadhar Editor Desk