हिसार

हिसार डाकघर में चोरी, 6 दिन बाद पुलिस में शिकायत

हिसार,
हिसार डाकघर के स्टोर रुम में 13 जुलाई को समान चोरी हुआ। इसकी शिकायत पुलिस में 19 जुलाई को दी गई। चोरी का मामला संज्ञान में आने के बाद भी 6 दिनों तक पुलिस को सूचना न देने से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता है।

पुलिस को दी शिकायत में उप अभिलेख अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को वह स्टोर रुप को चेक कर रहा था तो वहां पीछे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि स्टोर रुम से 1 यूपीएस, 34 बैटरी व एक स्टेबलाइजर गायब मिला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर जांच आरंभ की। लेकिन गायब समान का कहीं कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने उप अभिलेख अधिकारी राकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। लेकिन 6 दिनों तक सरकारी कार्यालय से सरकारी समान की चोरी की सूचना पुलिस तक न देना मामले को संदिग्ध बनाती है।

Related posts

हिसार में गौतम सरदाना की घटने लगी बढ़त, प्रदेशभर में मुकाबला हुआ रोचक

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर अस्पताल हादसा : निगरानी कमेटी ने जांचा कैटल कैप्चर, मंत्री को भेजी जायेगी रिपोर्ट

भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों तक वैन के जरिए पहुंचाई जाए पोषक सामग्री : उपायुक्त