हिसार

हरियाणा स्टेट पेंशनर्ज समाज हरियाणा के सभी विधायकों को ज्ञापन देगा

हिसार,
हरियाणा स्टेट पेंशनर्ज समाज की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में क्रांतिमान पार्क में हुई। बैठक में राज्य संगठन सचिव भरत सिंह पूनिया विशेष रुप से उपस्थित हुए।
भरत सिंह पूनिया ने बताया कि विगत दिवस राज्य कार्यकारिणी की रोहतक में हुई बैठक में पेंशनर्ज की मांगों को न मानने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों का ज्ञापन हरियाणा के सभी 90 विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाए। मुख्य मांगों में 65, 70, 75, 80 वर्ष उपरांत पंजाब की तरह वेतन वृद्धि, बकाया डीए एरियर समेत ब्याज, पेंशनर्ज की समस्याओं के लिए जेसीएम का गठन, फैमिली पेंशनर्ज को एलटीसी, सभी पेंशनर्ज को आयकर रिटर्न न भरने की छूट, प्रोमोशन पर एक वेतन वृद्धि, बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार के पेंशनर्ज में शामिल करें।
बैठक में कहा गया कि हिसार जिले के सभी विधायकों को जल्द ही मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपे जांएगे। इस अवसर पर दिलबाग सिंह खरब, इद्र सिंह एचएम, इन्द्रसिंह मलिक, सुधीर दहिया, महेन्द्र सिंह गोयत, भीम सिंह शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, किरण दत्त सचिव, पूणमल वित्त सचिव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दाऊद निकला मोबाइल चोर

आदमपुर : 65 लोग मिले सं​क्रमित, शहर में अनट्रैस मामले बढ़े

Jeewan Aadhar Editor Desk

देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने किसानों को खालिस्तानी व टुकड़े-टुकड़े गैंग कहकर अपमानित किया : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk