हिसार

दिन रात बढ़ती जनसंख्या, पैदा कर रही विकट समस्या

जनसंख्या नियंत्रण

दिन रात बढ़ती जनसंख्या,
पैदा कर रही विकट समस्या
समस्या का ढूंढे समाधान
राष्ट्र का हो सके उत्थान।

अनियंत्रित जनसंख्या करती परेशान
जीवन का कमजोर करती अभियान
सरकारी सुविधाओं के बावजूद
मुश्किल से जुटता रोटी, कपड़ा और मकान।

उन्नति में बाधा डालती जनसंख्या
योजनाओं का खेल बिगाड़ती जनसंख्या
विकास की रेल रोकती जनसंख्या
कदम-कदम पर टोकती जनसंख्या।

कोर्ट-कचैहरी, हवालात, जेल
बस, हवाई जहाज या हो रेल
स्कूल, कॉलेज और अस्पताल
सभी जगह जनसंख्या का दिखता कमाल।

पुष्कर कहे,
जनसंख्या पर नियंत्रण लगाना होगा
घर- घर अलख जगाना होगा
सख्त कानून बनाना होगा
जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझाना होगा।

– पुष्कर दत्त
मो : 9416338524

Related posts

सम्मान के नाम पर स्वतंत्रता सेनानियों को दर-दर भटकाया, 26 जनवरी को रोष प्रदर्शन करेंगे स्वतंत्रता सेनानी

राष्ट्रगान के लिए प्रधान जितेन्द्र श्योराण शुरू करेंगे जागरूकता मुहिम

मेहरीन पीरजादा और भव्य बिश्नोई की सगाई रद्द—जानें क्या कहा भव्य—पीरजादा ने

Jeewan Aadhar Editor Desk