हिसार

आदमपुर : छोटी—सी अनूठी प्रेम कहानी का दुखद अंत

आदमपुर,
जवाहर नगर में दो दिन पहले सुनीता की देर रात चाकू मारकर निर्मम हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। सुनील अब जेल में है, सुनीता की मौत हो गई—पीछे रह गए सुनीता के 3 मासूम बच्चे। उनकी पूरी दुनियां चौपट हो चुकी है। वे अब अपनी नानी के पास है।

मां को छोड़ रहने लगी प्रेमी के साथ
पति से अलगाव के बाद पंजाब से आदमपुर आने के बाद सुनीता और सुनील में प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने की कसमें खाई। सुनील ने सुनीता के तीनों बच्चों को भी अपनाने की बात कही। इसके चलते सुनीता अपने मां का घर छोड़ सुनील के साथ जवाहर नगर में किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगी। शुरुआत में सुनील ने सुनीता की सभी जरुरतों का ध्यान रखा। इससे सुनीता को सुनील का साथ काफी अच्छा भी लगने लगा।

शराब बनी दुश्मन
सुनीता और सुनील की प्रेम दुनियां को बर्बाद करने के काम किया सुनील की शराब पीने की आदत ने। सुनीता का साथ मिलने के बाद सुनील ने शराब कम कर दी थी। लेकिन कोरोना काल में काम न मिलने से आर्थिक परेशानियों के चलते सुनील फिर से शराब की गिरफ्त में आ गया। शराब पीकर वह सुनीता से मारपीट और गाली—ग्लौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी की सुनीता ने सुनील से अलग होने का फैंसला तक ले लिया।

10 बार मारे चाकू
सुनील को आभास हो चुका था कि सुनीता उसकी रोज—रोज की मार से तंग आ चुकी है और कभी भी उसे छोड़कर जा सकती है। सुनील को ये बात रास नहीं आ रही थी। वो सुनीता को किसी भी सूरत में अपने से दूर नहीं देखना चाहता था, लेकिन शराब भी नहीं छोड़ना चाहता था। इसी तनाव में उसने शराब के नशे में सुनीता की चाकू मारकर निर्मम हत्या उसकी 10 साल की बेटी के आगे सरेआम सड़क पर कर दी।

हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास
सुनीता की हत्या के बाद उसने उसकी 10 साल की बेटी को बरगाने की कोशिश की और अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की। लेकिन सुनीता की गर्दन, पेट, छाती को चीरने वाले चाकू से अपने हाथ पर लगे जरा—से कट को वह सहन नहीं कर पाया। इतना ही नहीं, उसने सुनीता को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले को अज्ञात युवकों का हमला बनाने की कोशिश भी की। लेकिन सुनीता की 10 साल की बच्ची ने सुनील की पूरी करतूत नानी के आगे खोलकर रख दी।

छोटी—सी लव स्टोरी का दुखद अंत
सुनीता और सुनीत की लव स्टोरी का अंत काफी दुखद रहा। ​पति से अलगाव के बाद दिल पर गहरे जख्म लिए सुनीता को जब सुनील मिला तो उसे लगा कि उसके जीवन में दोबारा से खुशियां लौट आई है—लेकिन सुनीता का यह अंदाजा गलत निकला। सुनील के साथ उसे खुशियां कम और प्रताड़ना ज्यादा मिली। इस लव स्टोरी का अंत सुनीता की मौत और सुनील की जेल के साथ हो गया।

Related posts

जिला मौलिक मुख्याध्यापक एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

दावे रह गए महज दावे…इंद्र देवता ने खोल दी पोल

बिजली सप्लाई व बिजली बिल को घर बैठे करवायें ठीक, टोल फ्री नंबर 1912 हुआ कारगर साबित