हिसार

श्रद्धालुओं ने मनाया संत पुरुषार्थानंद का जन्मोत्सव

हिसार,
कार्तिक माह की चल रही प्रभात फेरी के तहत विवेक नगर में संत पुरुषार्थानंद का जन्मोत्सव सतीश कुमार भाटिया की देखरेख में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने संत पुरुषार्थानंद से केक कटवाया व शुभकामनाएं दीं। संत के प्रवचनों का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया व गाये गये भजनों पर झूम उठे। इस अवसर पर रामप्रकाश बजाज, सतीश भाटिया, सुधीर कुमार, सुरेंद्र भसीन, डॉक्टर एच.के. गोगिया, आत्मप्रकाश टुटेजा, संजय गाबा, मनोहर लाल नांगरू, भारत भूषण मनोचा, राजीव भाटिया, सुनील भाटिया, चिमनलाल भाटिया, सूरज प्रकाश भाटिया, हितेश भाटिया सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

पीजी एसोसिएशन ने प्रशासन द्वारा दिए जा रहे नोटिसों पर जताई आपत्ति

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिलाओं ने वर्चुअल सेशन में सीखें योग मेडिटेशन के गुर

शहर में बढ़ रहे अपराध पर कड़ाई से रोक लगाई जाए : श्योराण