हिसार

‘चेरिटी ड्राइव’ अभियान को लोगों ने खूब सराहा, एकत्रित सामान को जरूरतमंदों में किया वितरित

महाविद्यालय की संकल्प टीम से लोगों ने कहा, ऐसे अभियानों से हमें मिला समाजसेवा का मौका

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए ‘चेरिटी ड्राइव’ अभियान चलाया। इस अभियान को एचएयू के कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों व शहरवासियों ने खुब सराहा व दिल खोलकर सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में रखे पुराने वस्त्रों, ताजा पैकेट बंद खाने-पीने की वस्तुओं सहित अन्य सामान को चैरिटी ड्राइव के तहत जरूरतमंदों को देने के लिए दिया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समय-समय पर जारी रहने चाहिए ताकि आम आदमी को भी समाज सेवा करने का मौका मिल सके।
महाविद्यालय की पारिवारिक संसाधन प्रबंधन विभाग की संकल्प टीम की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर वस्त्रों सहित खाने-पीने का सामान, फल व सब्जियों, कंबल, पका हुआ भोजन व अन्य सामान एकत्रित किया गया। इस टीम में अंकिता, अन्नू, दीपाक्षी, रशिका, शर्मिला, साक्षी, सोनिया व तान्या आदि छात्राएं शामिल थी। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. बिमला ढांडा ने बताया कि इस अभियान को विभाग की अध्यक्षा डॉ. मंजू मेहता व पाठ्यक्रम समन्वयक सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता दुआ जाधव की देखरेख में चलाया गया।
पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. कविता दुआ जाधव ने बताया कि अभियान के तहत एकत्रित सामान को सेक्टर 16-17 की झुगी झोंपड़ी, सेक्टर 9-11 की झुगी झोंपडिय़ों व रानी लक्ष्मीबाई चौक के समीप ओवरब्रिज के नीचे बसेरा करने वाले जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी विभाग की ओर से क्लोथिंग ड्राइव अभियान चलाया गया था जिसमें लोगों ने भरपूर सहयोग किया गया था। इस बार चैरिटी ड्राइव में दिल खोलकर लोगों ने साथ दिया और अभियान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साधन संपन्न इंसान को चाहिए कि वह जरूरतमंदों की जहां तक हो सके किसी भी रूप में मदद करे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कई बेसहारा लोग सडक़ों व फुटपाथ पर अपनी रात गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे में उन गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से यह सराहनीय कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भी ऐसे अभियानों से प्रेरणा लेकर समाज हित में अपना योगदान लगातार देते रहें।

Related posts

सरकार ने संवादहीनता छोड़कर बात नहीं की तो होगा कड़ा : यूनियन

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वायरस COVID-19 से बचाव के लिए लुवास विश्वविद्यालय के कर्मी करेंगे घर से काम

रेहड़ी मजदूरों ने दिया निगम कार्यालय पर धरना

Jeewan Aadhar Editor Desk