हिसार

उपायुक्त ने डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले में डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। डी-प्लान से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में वित वर्ष 2020-21 के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई, इसके अलावा वित वर्ष 2021-22 के दौरान करवाए जाने वाले विकास कार्याें के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्र्श किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलिना लोहान, शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी प्रीतपाल, योजना अधिकारी जगदीश दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अलसुबह लगी SBI बैंक में आग, अधिकतर समान जलकर हुआ राख- फोटो के जरिए जानें नुकसान

अंतोदय सरल योजना के तहत नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के मामले में पिछड़े विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें : अतिरिक्त उपायुक्त

मजदूर पर कस्सी से हमला करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल