हिसार

जीप-बाइक भिडंत मामले में चालक नामजद

आदमपुर
आदमपुर-सीसवाल मार्ग पर गत शाम कमांडर जीप व बाइक की हुई भिड़ंत के मामले में पुलिस ने जीप चालक को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में घायल गांव सलेमगढ़ निवासी मेनपाल ने बताया कि 16 मई को शाम साढ़े 7 बजे वह अपने भाई नवनीत के साथ बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में दादी गौरी मंदिर के पास सामने से तेज गति से आ रही जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सडक़ पर जा गिरे औैर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। जांच अधिकारी रोहतास कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक गांव मोडाखेड़ा निवासी गोपाल के खिलाफ धारा 279, 337 व 338 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

अवैध संबंध शक.. 9 साल के बच्चे की निमर्म हत्या..केस सुलझाने में लगी आदमपुर पुलिस

इसे कहते है सरकारी पैसों का दुरुपयोग—सही सड़क को तोड़ दिया ठेकेदार ने

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार के विभिन्न बाजारों से निगम ने 65 किलो पॉलीथिन किया जब्त, 95500 का लगाया जुर्माना