हिसार

योगा व प्रणायाम व्यक्तित्व विकास के लिए अति महत्वपूर्ण: रावत

आदमपुर,
आदमपुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में चल रहे 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को संस्थान के प्राचार्य डी.के. रावत ने स्वयंसेवकों को योगा व प्रणायाम का महत्व बताते हुए उन्हें अनेक योग क्रियाएं करवाई। प्राचार्य रावत ने कहा कि योग व प्रणायाम के माध्यम से हम हमारे जीवन को निरोग रख सकते हैं। नियमित योग क्रियाएं करने से तन तो स्वस्थ रहता है साथ-साथ मन भी प्रसन्न रहता है। जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

नियमित योगाभ्यास करने से अनेक बीमारियों से छुटकाया पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल की भाग दौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके द्वारा शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम करने या रोगों को दूर करने वाली क्रिया नहीं बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाली जीवन पद्धति है। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में कथा वाचिका डा. मधु ने विशेष रूप से शिरकत की। युवा और अध्यात्म के विषय पर विचार रखते हुए डा. मधु बिश्नोई ने कहा कि मनुष्य प्रयंत सीखता है और सिखाता है। संपूर्ण शिक्षा के पाठयक्रम का वर्गीकरण किया जाए तो 3 श्रेणियां बनती हैं। प्रथम लौकिक शिक्षा, द्वितीय वैदिक शिक्षा और तृतीय आध्यात्मिक शिक्षा। लौकिक शिक्षा के पाठयक्रम खाने-पीने, उठने-बैठने, बोलने-चालने से लेकर जीविकोपार्जन के हजारों तरीके और समाजोनुकूल व्यवहार सिखाते हैं। वहीं वैदिक शिक्षा द्वारा पूजा-पाठ, नीति-धर्म और विभिन्न परम्पराओं के विधि-विधान सिखाए जाते हैं। इस वैदिक शिक्षा का भी विस्तृत पाठयक्रम है। तीसरी शिक्षा आध्यात्म की है, दर्शन की। मनुष्य कहां से आया है, कहां जाएगा, यह उत्सुकता और आश्चर्य हमेशा बना रहता है, इसलिए संत-महात्मा, धर्मग्रंथ और बुजुर्ग आध्यात्म की शिक्षा देते रहते हैं। इस दौरान कलाम अकेडमी हिसार के संचालक उधम सिंह, प्रदीप एल. वर्मा व अमित कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राकेश शर्मा, संजय बांगड़वा, सोनू भादू, सतबीर भगत सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

हिसार में एक और पत्रकार मिला कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 231

सुशील शर्मा बरवाला और सुरेश लांबा हिसार ब्रांच प्रधान निर्वाचित

Jeewan Aadhar Editor Desk

अमृत योजना के तहत खर्च होंगे 2500 करोड़ रुपये