हिसार

रोहतास ने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो को रिकॉर्ड समय में चढ़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

हिसार,
साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलीमंजारो को रिकॉर्ड समय में फतेह कर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य 17 घंटे में पूरा कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया इससे कम समय में भी यह लक्ष्य पूरा हो सकता था क्योंकि विश्व रिकॉर्ड के लिए वे दिन-रात चढ़ाई कर रहे थे रात में चढ़ाई के चलते वे एक जगह गलत रास्ते पर चढ़ गए जिससे उनका 1 से डेढ़ घंटा वहां बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोरी एल्ब्रुश को फतेह करने का है। उस अभियान की तैयारी भी वे जल्द ही करेंगे।

गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने इससे पहले विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 16 मई 2018 को फतह किया था और भारत देश का नाम ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया उनका सफर बहुत ही कठिनाईयों वाला और बहुत संघर्षशील रहा। अपने अनुभवों के बारे में खिलेरी ने बताया कि उन्होंने अपना यह अभियान 21 जुलाई से शुरु किया जिसे 24 जुलाई को समाप्त किया। इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए। इस पूरे अभियान में मुख्यत: तीन बातें सामने आई जो कि मौसम, खाना और रहना। शरीर पूरी तरह से थकान से भर चुका था। इसका मुख्य कारण जल्दी—जल्दी चलना है। उसके बाद में यहां का खाना, यहां का खाना हम लोगों के खाने से बहुत ज्यादा अलग है। इसलिए यहां का खाना खाना बहुत बड़ा कारण था। शरीर की जो शक्ति थी वह कम होती जा रही थी। अतिरिक्त ठंड होने के कारण और प्यास के कारण शरीर डी हाइड्रेशन का शिकार होना शुरू हो जाता है और शरीर में थकान हो जाती है।

इस अभियान को नेशनल पार्क गेट से लेकर चोटी तक मात्र 17 घंटे में पूरा किया गया, जो रिकार्ड पहले 32 घंटे का था और इस रिकार्ड में इतना लंबा समय को कम कर के इस नए कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभियान में विक्टर, रामा और राहा टीम का सहयोग रहा।

रोहताश ने बताया कि उनका आगे का लक्ष्य विश्व के सात महाद्वीपों की सात चोटियों को फतह करना है ।अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस को फतह कर भारत देश का नाम रोशन करना है।
उन्होंने गुरु के समान भाई और बहन विकास राणा, अशोक शुक्ल, नरेंद्र यादव, अनिल भांभू, ओमी बिश्नोई, शिवांगी पाठक आदि का भी आभार जताया जिनका इस मिशन में काफी सहयोग मिला।
इस अवसर पर गांव के सरपंच महावीर जांगड़ा, हरियाणा की पहली स्कीइंग इंटरनेशनल खिलाड़ी एवं साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो को फतेह करने वाली लड़की विकास राणा, विवेक बिश्नोई उर्फ बबलू, ओमी बिश्नोई, विनोद विनी आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पत्रकार कुलश्रेष्ठ के दिवंगत पिता जग्गननाथ कक्कड़ की रस्म पगड़ी आज

पेयजल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था 24 को रहेगी ठप्प

24 अगस्त 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम