देश

UGC ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में जंक फूड की बिक्री पर लगाई पाबंदी

नई दिल्ली,
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

यूजीसी ने विश्विवद्यालयों को भेजे पत्र में कहा है कि कॉलेजों में जंक फूड को प्रतिबंधित करना नए मानदंड स्थापित करेगा, छात्रों के जीवन को बेहतर बनाएगा, सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाएगा और उनमें मोटापे को कम करेगा। यह जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को भी रोकेगा, जिसका मोटापे से सीधा संबंध है।

यह सर्कुलर मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के एक निर्देश के बाद जारी किया गया है। मंत्रालय ने यूजीसी को उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया सर्कुलर में कहा गया है कि आपसे आग्रह है कि इस सलाह का सख्ती से पालन करें और युवा पीढ़ी के बीच इसको लेकर जागरूकता पैदा करें।

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी इसी तरह का एक कदम उठाया था, जिसने सभी संबद्ध स्कूलों को अपने कैंटीन की मेन्यू से जंक फूड हटाने का निर्देश दिया था। स्कूलों को छात्रों के लंच बॉक्स की जांच करने, पोषक भोजन के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने को भी कहा गया था।

गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्कूलों में वसा, नमक और चीनी की अधिकता वाले भोजन के उपभोग पर एक रिपोर्ट देने के बाद यह परिपत्र जारी किया गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

केंद्र सरकार पैट्रोल—​डीजल को जीएसटी के अधीन ले—बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

चुनाव अपडेट : राजस्थान में कांग्रेस की आंधी, मध्यप्रदेश में टक्कर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरियॉग्राफर सरोज खान का निधन, आज किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक