हिसार

बाइक सवार टकराए, 1 की मौके पर मौत—3 गंभीर रुप से घायल

हिसार,
दो बाइक सवारो की आमने—सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जबकि घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात रानी लक्ष्मीबाई चौक के पास दो बाइक की आमने—समाने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी अधिक जोरदार थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में हिसार निवासी आशीष की मौत हो गई जबकि रजत, सज्जन और चिराग गंभीर रुप से घायल हो गए। आशीष के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायलों का राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related posts

हिसार-जींद के बीच सफर होगा सुहाना, प्रदेश सरकार ने दो सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : प्राइमरी हेल्थ सेंटर के टॉयलेट की सीवर लाइन में भ्रूण

गौतम सरदाना 27938 वोटो से जीते

Jeewan Aadhar Editor Desk