फतेहाबाद

जमीन को लेकर परिवार में हुआ विवाद, 8 घायल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव लाली में दो भाइयों के परिवारों के बीच जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में आठ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों गुटों के लोग एक—दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह जब दोनों ही गुटों के लोग अपनी—अपनी जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंचे तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है।
डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि मामले को लेकर दोनों तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सिपाही परीक्षा फर्जीवाड़ा : एहसान चुकाने के लिए पूर्व सरंपच ने रची थी पूरी साजिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला ने पुलिस पर पति को अवैध हिरासत में रखने का लगाया आरोप

रेलवे रोड जाखल, जमालपुर शेखां, म्योंद कलां व भूना रोड टोहाना क्षेत्र कंटेनमेंट व बफर जोन मुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk