हिसार

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने शहीदों को याद किया

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति द्वारा समिति के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शहीदी दिवस पर शहीदों को याद कर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्र्यापण किया गया। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को एकत्र नहीं किया गया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के पांच सदस्यों के अलावा पार्षद प्रतिनिधि पंकज दिवान, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद प्रतिनिधि भीम महाजन, राजेश भारद्वाज, मनीष हिंदुजा, भगवान दास गहलोत, ओमप्रकाश गहलोत, जॉनी, सतीश कक्कड़, ईश कुमार आदि उपस्थित रहे। समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने कोरोना वायरस के चलते जनता से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से लडऩे के लिए हमें अपने आसपास स्वच्छता रखनी होगी। शरीर की सफाई रखने पर ध्यान देना होगा, कहीं बाहर से आते समय हाथ धोकर घर में प्रवेश करें, मास्क लगाएं तथा खानपान पर भी ध्यान रखें।

Related posts

अध्यादेश के विरोध में अनाज मंडी में नही हुई बोली, व्यापारी—किसान—मुनीम हुए सरकार के खिलाफ एकजुट

हरियाणवी कला व संस्कृति को बचाने में सहायक कला उत्सव: कुलपति कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में पकड़ा गया CET एग्जाम में फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त के स्थान पर दे रहा था पेपर

Jeewan Aadhar Editor Desk