हिसार

मलेरिया विभाग की टीम ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य

हिसार,
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के अर्बन एस्टेट, डीसी कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में टीम ने आने-जाने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
डा. रमेश पूनिया के निर्देशानुसार मलेरिया विभाग के कर्मचारी राजपाल, सुनील, कर्मजीत व संदीप ने अर्बन एस्टेट, एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी में डोर टू डोर सर्वे करके लोगों की जांच की। इस दौरान टीम ने लोगों के टेंपरेचर (शरीर के तापमान) की जांच की। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशों के तहत यह जांच अभियान चलाया गया है। लोगों को किसी भी तरह की बातों से गुमराह होने की जरूरत नहीं है बल्कि लॉकडाऊन के नियमों व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए खुद भी स्वस्थ रहें व अपने परिवार को भी स्वस्थ रखें।

Related posts

आदमपुर थाने में अचानक बढ़ी हलचल—जानें कारण

Jeewan Aadhar Editor Desk

शिक्षक मा. हरिराम तुरकिया ने मरणोपरांत देहदान कर समाज के लिए पेश की मिसाल

आदमपुर जनसेवा समिति : प्रधान व सचिव पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कई पदाधिकारियों ने सौंपे इस्तीफे

Jeewan Aadhar Editor Desk