हिसार

बदमाशों ने मिल मालिक से मांगी नकदी, नहीं दी तो कर दिया फायर

हिसार/अग्रोहा
जिले के आदमपुर—अग्रोहा रोड पर लूट के इरादे से आए बदमाशों ने मिल मालिक पर गोली चला दी। मिल मालिक किसी तरह बदमाशों की गोली से बच गये और वह गोली फर्श में जा लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रोहा से आदमपुर रोड पर स्थित आयल मिल के बाहर एक कार आकर रूकी। कार में से तीन युवक मिल के अंदर चले गये जबकि एक कार में ही बैठा रहा। आरोप है कि मिल के अंदर गये युवकों ने मिल मालिक सतीश कुमार से नकदी की मांग की और कहा कि जो भी पैसे हैे, हमारे हवाले कर दे। जब सतीश कुमार ने इनकार किया तो उन्होंने सतीश से हाथापाई की और बाद में फायर कर दिया लेकिन सतीश किसी तरह उनके फायर से बच गया और गोली फर्श में जा लगी। फायर करने के बाद तीनों युवक मिल से बाहर आ गये और बाहर कार में बैठे अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गये। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।

Related posts

प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने किसानों को किया निराश : फूल सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेशभर में छाई धूल..अगले 2 दिन रहेगी गर्मी—जानें कब आएगी बरसात

पुरातात्विक संग्रहालय हर प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी एक अमूल्य याद व धरोहर : प्रो. केपी सिंह