फतेहाबाद

फतेहबाद शहर में मिला कोरोना पॉजिटिव

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
एमसी कॉलोनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग 31 मई को ही नोएडा से लौटा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसे घर पर कंवरटाईन किया गया। आज बुजुर्ग की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

एमसी कॉलोनी को बफर जोन बनाया गया है। मौके पर पहुंचे फतेहाबाद के डिप्टी सीएमओ डॉ हनुमान सिंह ने बताया कि यह बुजुर्ग नोएडा से लौटा था और नोएडा में मछली बेचने का कार्य करता है। जिसके बाद इसे घर पर कंवरटाईन किया गया था। आज इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पीड़ित की जांच की जा रही है उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि से अग्रोहा मेडिकल भेजा जाता है या फतेहाबाद में ही इसका इलाज होता है।

Related posts

यू—ट्यूब से जैविक खेती सीख संवार ली अपनी किस्मत

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिला व उपमंडल स्तर की लोक अदालत में न्यायाधीशों ने की मामलों की सुनवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

विभिन्न ग्राम पंचायतों की जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को जल संरक्षण बारे दिया प्रशिक्षण