हिसार

आदमपुर : विवाहिता सोना—चांदी लेकर फरार

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र से एक विवाहिता घर से सोना—चांदी के आभूषण व नगदी लेकर गायब हो गई। विवाहिता के ससुर ने आदमपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। मामला गांव सारंगपुर का है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि उसकी पुत्रवधु 24 अक्टूबर को शाम को 4 बजे अचानक लापता हो गई। जाते समय वो अपने साथ सोना—चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपए की नगदी ले गई।

सुभाष ने बताया कि उन्होंने उसके मायके पक्ष से लेकर सभी जान—पहचान की जगह पर उसे तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। आदमपुर पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

सितम्बर में होंगे छात्र संघ चुनाव, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार एसआईटी गठित करके खरीद अधिकारियों की करवाये जांच-बजरंग दास गर्ग

सब्जियों की कास्त व नर्सरी उत्पादन से अन्य फसलों की तुलना में मिल सकता ज्यादा मुनाफा